फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रकबर हत्याकांड़ पर कांग्रेसियों ने अलवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

रकबर हत्याकांड़ पर कांग्रेसियों ने अलवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

Tue, 24 Jul 2018 07:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
रकबर हत्याकांड़ पर कांग्रेसियों ने अलवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
डीसी फोटो
विज्ञापन

पीएम का पुतला फूंका, कथित गोतस्करों को संरक्षण का आरोप
नूंह। कोल गांव के अकबर उर्फ रकबर की हत्या के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलवर के अग्रसेन चौक पर पुतला फूंका। अलवर कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष जमशेद खान ने कहा कि आज देश में कथित गोरक्षकों का आतंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को पीएम का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने राजस्थान सरकार से रकबर के हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी देने और सभी कथित गोरक्षकों की तुरंत गिरफ्तारी करने व मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी दे और 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे। इस अवसर पर शिफात रिटायर्ड मैनेजर, तिलकराज शर्मा, गफूर खां, रियासत सरपंच, शम्मीखां, मौलाना हनीफ, आमीन महर, मुंशी खां सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed