फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10.

10.

Fri, 11 May 2018 07:52 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
10.
एसएमओ पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा
विज्ञापन

पुन्हाना।
ड्यूटी पर रहकर नशे में कर्मचारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने के आरोपों के चलते सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिला उपायुक्त (डीसी) अशोक शर्मा द्वारा गठित कमेटी की जांच में एसएमओ को दोषी पाया गया है। डीसी ने सीएचसी पुन्हाना में नियुक्त डॉ. मनीष के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। डॉक्टर को पुन्हाना सीएचसी से तुरंत हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। डीसी का कहना है जिन कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई है वे पुलिस में अपनी कार्रवाई कर सकते हैं।
बृहस्पतिवार को पुन्हाना सीएचसी के एसएमओ डॉ. मनीष ने नशे में सीएचसी में कार्यरत स्टाफ के साथ पहले बदसलूकी की और बाद में मारपीट की। उपायुक्त ने मामला का तुरंत संज्ञान लेते हुए कमेटी का गठन कर दो घंटे में जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। जांच कमेटी ने दो घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी थी, जिसमें एसएमओ को दोषी पाया गया। जांच कमेटी में डीएसपी पुन्हाना, तहसीलदार पुन्हाना और डिप्टी सीएमओ फिरोजपुर झिरका शामिल थे। डीसी ने बताया कि उन्होंने मेवात सिविल सर्जन को आदेश दिए हैं कि आरोपी डॉक्टर को तुरंत सीएचसी पुन्हाना से हटाया जाए औऱ किसी अन्य डॉक्टर को तुरंत पुन्हाना भेजा जाए।
विज्ञापन


कर्मियों ने हड़ताल वापस ली
सीएचसी पुन्हाना के एसएमओ के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। बाद में डीसी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ही कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली। वहीं इस मामले में पुन्हाना थाना प्रभारी राजकुमार दहिया का कहना है कि विभागीय कार्रवाई तो विभाग ही कर सकता है। डाक्टर द्वारा सीएचसी में कार्यरत स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई किए जाने की जांच चल रही है। जल्द मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed