फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिव्यांग महिला के अश्लील हरकत करने के विरोध में दबंग परिवार के युवक की गई मारपीट।

दिव्यांग महिला के अश्लील हरकत करने के विरोध में दबंग परिवार के युवक की गई मारपीट।

Sat, 10 Nov 2018 08:08 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग महिला के अश्लील हरकत करने के विरोध में दबंग परिवार के युवक की गई मारपीट।
अश्लील हरकत का विरोध करने पर दिव्यांग महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। एक दिव्यांग महिला को अश्लील हरकत करने वाले का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। पीड़िता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस ने सहयोग नहीं किया। घटना के 48 घंटे बीत जाने पर भी कोई सहयोग और कार्रवाई न होने पर पीड़ित और परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मामला रनियाली गांव का है।

दिव्यांग महिला शुक्रवार को घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर उससे अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। वह लगातार विरोध करती रही। बाद में आरोपी ने अपने परिवार को भी वहां बुला लिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला को काफी चोट लगी। हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद दिव्यांग महिला परिवार के साथ सुरक्षा के लिए फिरोजपुर झिरका थाने पहुंचा। वहां पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज नहीं की और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शनिवार को फिर पीड़ित परिवार थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस दबंग के खिलाफ केस दर्ज करने में कतरा रही है। वहीं, फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। दिव्यांग महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed