{"_id":"5b3e0b8b4f1c1b08278b4aca","slug":"201530792843-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3. रजिंश के चलते मकान पर बैठे दो भाईयों पर लाठी डंडा से हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3. रजिंश के चलते मकान पर बैठे दो भाईयों पर लाठी डंडा से हमला, घायल
Updated Thu, 05 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में भाइयों पर हमला, आठ नामजद
तावडू। उपमंडल के गांव जौरासी में दो भाइयों पर लाठी डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों को नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष के बयान पर आठ नामजद आरोपियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित ताराचंद निवासी गांव जौरासी थाना तावडू ने बताया कि 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भाई सोमबीर के साथ मकान के पास बैठा हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान रंजिश के चलते पड़ोसी ओमबती भाई सोमबीर के साथ गाली गलौच करने लगी। जिसके कुछ देर बाद आरोपी राहुल, रोहित, अंकित व सतबीर हाथों में लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और सोमबीर पर हमला कर दिया। वह जब अपने भाई को बचाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह मारापीटा। पीड़ित के बयान पर राहुल, रोहित, अंकित, रीना, एकता, शीला व मीना सहित आठ नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।