फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एक्सिस बैंक के एटीएम गार्ड को गोली मारकर कैश लूट का प्रयास

एक्सिस बैंक के एटीएम गार्ड को गोली मारकर कैश लूट का प्रयास

Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक के एटीएम गार्ड को गोली मारकर  कैश लूट का प्रयास

विज्ञापन
एटीएम गार्ड को गोली मारकर कैश लूट का प्रयास, एक घायल
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टर-144 के शहदरा गांव मार्केट स्थित एटीएम बूथ पर कैश वैन को लूटने का प्रयास साहसिक सुरक्षा गार्डों ने विफल कर दिया। बदमाशों ने गार्डों पर मिर्ची झोंककर लूट की कोशिश की। वहीं, बदमाशों और सुरक्षा गार्डों के बीच ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में सुरक्षागार्ड विजय कुमार जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, एक बदमाश को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। कैश वैन में 63 लाख रुपये थे। घायल सुरक्षागार्ड का फेलिक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सीएमएस कंपनी एक्सिस व आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन में कैश डालती है। बुधवार दोपहर दो बजे कंपनी कर्मचारी नीटू निवासी बुलंदशहर कैश वैन चालक हेमंत निवासी एटा व सुरक्षागार्ड गिरीश दीक्षित और विजय कुमार सेक्टर-144 के शहदरा गांव मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में 4 लाख रुपये डालने आए थे। हेमंत व नीटू एटीएम के अंदर रुपये लेकर दाखिल हुए और शटर गिरा दिया। सुरक्षागार्ड विजय कुमार एटीएम के बाहर और गिरीश दीक्षित कैश वैन के पास खड़े थे। तभी एक कार उनके निकट आकर रुकी। कार से दो बदमाश निकले जबकि एक ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। कार से निकलते ही बदमाशों ने दोनों सुरक्षागार्डों की आंखों में मिर्च झोंक दी और कैश लूटने की कोशिश करते हुए पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। आंखों में मिर्च पड़ने के बावजूद सुरक्षागार्डों ने मोर्चा संभालकर बदमाशों पर फायरिंग झोंक दी। दोनों ओर से लगभग दस से 15 मिनट तक फायरिंग हुई। बदमाशों ने 14 राउंड और सुरक्षागार्डों ने 6 राउंड फायरिंग की। एक गोली कासगंज निवासी सुरक्षागार्ड विजय कुमार की जांघ में लगी। गोली लगने पर विजय कुमार जमीन पर गिर पड़ा। इधर मौका मिलते ही बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ एसपी ने लोगों से बातचीत की। वहीं, एसपी ने अस्पताल में पहुंचकर घायल गार्ड से भी जानकारी हासिल की। चुनाव से पहले एटीएम लूटने का प्रयास और गार्ड को गोली मारने की घटना से जिले की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाश को गोली लगने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। सुरक्षागार्ड के जांघ में गोली लगी थी, उसकी हालत खतरे से बाहर है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
- वैभव कृष्ण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर
----------------------------

सीसीटीवी में कैद तीन बदमाशों की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-144 के शहदरा गांव मार्केट स्थित एटीएम पर कैश लूट का प्रयास करने वाले बदमाश पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के पास कार में मौजूद तीन बदमाशों की फुटेज है।
चुनाव से एक दिन पहले हुई वारदात का पर्दाफाश जिला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। मामले में ग्रेटर नोएडा समेत अन्य टीमें लगाई गई हैं। सेक्टर-144 शहदरा गांव की मार्केट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कार सवार तीनों बदमाश की फुुटेज पुलिस को मिल गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर भर के शातिर लुटेरों की फाइल खंगालना शुरू कर दिया है। विशेषकर जमानत पर बाहर चल रहे बदमाशों की पुलिस इस मामले में भूमिका तलाश रही है।


शहदरा में एटीएम के पास कैश वैन पर तीन बदमाशों ने हमला किया था। पुलिस जांच में तीन संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज मिली है। पीड़ितों से पहचान के आधार पर पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। जल्द ही तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed