{"_id":"5c420abdbdec223c5d7e2403","slug":"191547831997-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के तीन क्वार्टर से 7.5 लाख रुपए और जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन के तीन क्वार्टर से 7.5 लाख रुपए और जेवरात चोरी
Fri, 18 Jan 2019 10:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम(नूंह)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम(नूंह)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में चोरों ने तीन क्वार्टरों के ताले तोड़ दिए वहीं एक क्वार्टर से 7.5 लाख रुपए और जेवरात चोरी कर ले गए। इस घर में कुछ दिनों बाद शादी है, जिसकी वजह से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा लाखों की नकदी रखी हुई थी। नूंह थाने में इस बाबत मुकदमा दर्ज हो चुका है। चोरी सीआईए जवान इसराइल के घर हुई।
विज्ञापन
17 जनवरी को जब परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक 130 ग्राम सोने, 600 ग्राम चांदी के अलावा करीब 7.5 लाख रुपये चोर उड़ा ले गए। परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ एवं सामान बिखरा हुआ दिखा था। वहीं एक महिला पुलिस के क्वार्टर से 200 रुपये चोरी हो गए तो एक अन्य गनमैन के घर का सिर्फ ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
14 जनवरी की रात डीएवी पुलिस-पब्लिक स्कूल में घुसकर एलईडी टीवी चोरी कर ली गई। मामले की जांच कर रहे सीआईए इंस्पेक्टर अब्बास खान ने कहा कि जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन