फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ऑटो चालक का शव बरामद, साथी पर लगाया हत्या का आरोप

ऑटो चालक का शव बरामद, साथी पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 21 Dec 2018 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक का शव बरामद, साथी पर लगाया हत्या का आरोप
ऑटो में मिला चालक का शव
विज्ञापन

- परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप
- पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नई आबादी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को ऑटो में चालक का शव बरामद हुआ। परिजनों ने चालक के साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक तिलपता करनवास की संतोष नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार (35) दादरी तिराहे से रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो चलाता था। विनोद के भाई सतीश का आरोप है कि बुधवार देर शाम उसने अपने साथी चालकों के साथ शराब पी और होटल में खाना खाया। उसी दौरान उन सबों का आपस मेें झगड़ा हो गया। झगड़े में विनोद ने साथी को थप्पड़ मार दिया था, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। उसके साथियों ने इसकी हत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन

आरोप है कि विनोद के साथियों ने किसी अन्य केे नाम से बाहर जाने के लिए ऑटो को बुक कराकर उससे बुलाया और ईंट-पत्थर से चेहरे पर वार करके इसके हत्या की गई। आरोपियों ने ऑटो मेें शव को डालकर दादरी पीपल वाली मस्जिद के पास इसके भाई सतीश के घर के नजदीक छोड़ दिया। सुबह होने पर पड़ोसियों ने ऑटों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि सतीश ने विनोद के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, रिपोर्ट कर ली गई है। इसके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed