{"_id":"5bc628aabdec22696f007e84","slug":"191539713194-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या केलिए लाई गई 17 गाय बरामद, एक महिला सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोहत्या केलिए लाई गई 17 गाय बरामद, एक महिला सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहत्या के लिए लाई गई 17 गाय बरामद, महिला समेत 11 पर केस दर्ज
पुन्हाना। गो हत्या के लिए लाई गई 17 गायों को पिनगवां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस ने गोहत्या अधिनियम के तहत एक महिला समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिनगवां थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुन्हाना खंड के गांव जेहटाना निवासी फजरु के घर पर गो हत्या के लिए 17 गाय बंधी हुई हैं। उन्होंने पुलिस टीम तैयार कर गांव में आरोपी के घर पर छापा मारा, जहां से 17 गाय बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने जेहटाना निवासी रेशम खान, सरफराज, हाकम, मानी (महिला) और उटावड़ निवासी फल्ली, सद्दीक, असलम, याह्या, साहून और अरशद सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गायों को दूर दराज से लाते थे और फजरु के मकान पर उनको छिपाकर रखा जाता था, जिन्हे बाद में काटने के लिए महिला के सहयोग से बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि सभी गायों को बरामद कर संगेल गोशाला भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। ब्यूरो