{"_id":"5b5f5a3a4f1c1b4d748b7cf8","slug":"191532975674-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवती से बाइकर्स ने की छेड़छाड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवती से बाइकर्स ने की छेड़छाड
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
--------
रेडलाइट पर कार का दरवाजा खोल की छेड़छाड़
- सेक्टर-57 रेडलाइट पर बिना नंबर की बाइक पर सवार 3 युवकों ने कार सवार युवती से की अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-57 की रेड लाइट पर कार सवार युवती से बिना नंबर की बाइक पर सवार युवकों ने पहले तो अश्लीलता की और फिर छेड़छाड़ का प्रयास किया। युवती ने जब कार का शीशा बंद करने की कोशिश की उसी दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती कार का दरवाजा खोलकर छेड़छाड़ की। युवती किसी तरह वहां से भागकर 100 नंबर पर शिकायत की। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम निवासी एक युवती का वैशाली में ब्यूटी पार्लर है। रविवार रात 9 बजे युवती अपनी कार से एक परिचित को लेने के लिए सेक्टर-18 जा रही थी। सेक्टर-57 चौकी के पास रेड लाइट पर े खोड़ा की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने बाइक कार के बराबर खड़ी की और अभद्रता करना शुरू कर दिया। युवती ने कार का शीशा बंद कर करने की कोशिश की उसी दौरान आरोपी युवकों ने जबरदस्ती कार का दरवाजा खोलकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। युवती ने पुलिस को कॉल करने की धमकी दी तो आरोपी बाइक सवार गुस्से में आ गए। उन्होंने सिग्नल ग्रीन होने के बाद बाइक को कार के आगे लगा लिया और जैसे ही युवती गिझोड़ की ओर जाने लगी तो आगे जाकर उसे रुकने का इशारा किया। युवती किसी तरह कार को लेकर भागी और फिर 100 नंबर पर मामले की शिकायत की। पीड़िता को पुलिस ने सेक्टर-58 थाने जाकर शिकायत करने की बात कही।
उधर, सेक्टर-58 पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से अभी कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। तीन दिन पहले भी नोएडा के सेक्टर-15 में एक युवती से छेड़छाड़ के बाद जबरन कार में खींचने का प्रयास किया गया था।