फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टैंकर की टक्कर से 4 पुलिसकर्मी घायल

टैंकर की टक्कर से 4 पुलिसकर्मी घायल

Wed, 18 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से 4 पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
फोटो-------

टैंकर ने बुलेरो को मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी जख्मी
नोएडा। सेक्टर 24 थाने की गाड़ी को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुलेरो कार पलट गई। जिसमें चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव में छह मंजिला इमारत गिरने के कारण नोएडा पुलिस को भी तैनात किया गया है। सेक्टर-24 कोतवाली के हरि दर्शन चौकी इंचार्ज कैलाश चंद शर्मा भी दो गनर और एक ड्राइवर के साथ मौके पर गए थे। लौटते समय किसान चौक के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने बुलेरो को टक्कर मार दी। बुलेरो पलट गई और चौकी इंचार्ज समेत चारों घायल हो गए। चौकी इंचार्ज के सिर में अधिक चोट लगी है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed