फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किराएदार बनकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट

किराएदार बनकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट

Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
किराएदार बनकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट
किरायेदार बनकर आए बदमाशों ने घर में की लूटपाट
विज्ञापन


नोएडा। किरायेदार बनकर आए तीनों बदमाशों ने सेक्टर-49 में बुजुर्ग महिला और उनके बीमार बेटे को घर में बंधक बना लूटपाट की। बदमाश घर से लाखों के गहने और 70 हजार रुपये लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मां-बेटे के हाथ-पैर व मुंह बांध दिया था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सेक्टर-49 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
मूलरूप से सासाराम बिहार निवासी रेनू सिन्हा बेटे संजय के साथ सेक्टर-49 के डी ब्लॉक में रहती हैं। उनका दूसरा बेटा संदीप अमेरिका में आईटी इंजीनियर है और तीसरा बेटा सौरभ कुमार धनबाद में डॉक्टर है। रेनू ने बताया कि शनिवार रात वह बेटे संजय के साथ घर पर थीं। करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने गेट खटखटाया। उनके पूछने पर तीनों ने बताया कि वह किराये पर मकान देखने आए हैं। वह लोग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में काम करते हैं। एक बदमाश ने बताया कि कुछ देर में उनकी पत्नी भी मकान देखने आ रही हैं। इस पर रेनू ने तीनों को घर के अंदर बैठाकर पानी पिलाया। पानी पीने के बाद बदमाशों ने रेनू से पूछा कि उनका बेटा कहां है। वह लोग उनसे भी मिलना चाह रहे हैं। रेनू ने बताया कि उसकी तबियत सही नहीं है। इसलिए वह दूसरे कमरे में सो रहा है। इसके बाद एक युवक उठकर संजय के कमरे में पहुंचा और उस पर तमंचा तान दिया। तब तक एक अन्य बदमाश ने रेनू को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। तीसरे बदमाश मां-बेटे से अलमारियों की चाबी मांगी तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया और विरोध करने लगे।
विज्ञापन

इस पर बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर व मुंह बांधकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला बेहोश हो गईं। बदमाशों ने उनके हाथ से सोने के कंगन उतार लिए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने तसल्ली से पूरा घर खंगाला और अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने और लगभग 70 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाहर से घर में ताला लगा कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया
बदमाशों के भागने के बाद बेटे संजय ने मां को आवाज लगाई, लेकिन दूसरे कमरे में बेहोश होने की वजह से उन्होंने जवाब नहीं दिया। इससे संजय को किसी अनहोनी का खतरा सताने लगा। किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कर संजय उस कमरे में पहुंचे, जहां उनकी मां बेहोश पड़ी थीं। उन्होंने मां के हांथ-पैर व मुंह खोले। इसके बाद किसी तरह उन्होंने होश मेें लाया। होश में आने के बाद मां-बेटे ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र कर लिया। सूचना पाकर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गेट खोलकर मां-बेटे से पूरी वारदात की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे काफी समय से खराब हैं। हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पहले भी सेक्टर-49 में हुई है ऐसी वारदात
29 जनवरी को भी बाइक सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-49 के डी ब्लॉक में रहने वाली 65 वर्षीय ऊषा भटनागर के घर में घुसकर लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसी ब्लॉक में अब दूसरी वारदात होने से लोगों रोष है।

सेक्टर-19 में भी किराएदार बनकर की थी लूट
30 मई 2018 की दोपहर सेक्टर-19 में तीन बदमाशों ने किराए पर घर देखने के बहाने सी ब्लॉक में पांच साल की एक बच्ची और उसकी दादी को घर में बंधक बनाकर लाखों रुपये के गहने और 20 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने बच्ची और उसकी दादी को चाकू मारकर घायल भी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed