फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इंस्पेक्टर व पत्रकारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

इंस्पेक्टर व पत्रकारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 03 Apr 2019 05:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर व पत्रकारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
हेडिंग: आठ लाख घूस लेने के मामले में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

तत्कालीन सेक्टर-20 के एसएचओ और चार पत्रकार हुए थे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एफआईआर से धारा हटवाने के लिए आठ लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार सेक्टर-20 कोतवाली के तत्कालीन एसएचओ मनोज पंत व चार पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले के जांच अधिकारी ने 90 पेज की चार्जशीट तैयार की है और इसमें मनोज पंत और चारों पत्रकारों पर एफआईआर से धारा हटाने की बात कही गई है। मामले में एसएचओ मनोज पंत व तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। एक आरोपी पत्रकार जीतू को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह कर रहे हैं। आरोपी चारों पत्रकार रमन ठाकुर, सुशील पंडित, उदित गोयल और जितेंद्र उर्फ जीतू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धारा 384 के तहत आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई है। इंस्पेक्टर पंत के खिलाफ धारा 7, 8 व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट में आरोप तय किए गए हैं। 30 मार्च को दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि पंत ने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए थाने में घूस ली थी। सरकारी विभाग के दो कर्मचारियों के गवाह बनाया गया है, जिनके बयान अहम माने जा रहे हैं। मौके पर गवाह के तौर पर उन्हें साथ ले जाया गया था। जीतू ने घूस की रकम के लिए पुष्पेंद्र चौहान को फोन किया था। गुमराह करने के लिए उसने पुष्पेंद्र को बुलाने के लिए कई बार लोकेशन बदली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed