फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आत्महत्या---------

आत्महत्या---------

Sat, 11 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या---------
सिरसा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

नवविवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा/रबूपुरा।
आगाहपुर गांव में शुक्रवार रात एक नवविवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वाले बिना पुलिस को सूचना दिए शव को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि आगाहपुर गांव में लक्ष्मी (20) पति दीपक के साथ रहती थी। दीपक ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा गांव निवासी है। लक्ष्मी की एक साल पहले ही दीपक से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी ने शुक्रवार रात कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुरालियों ने आनन-फानन में बिना पुलिस को सूचना दिए शव रबूपुरा ले गए। वहां वह शव के दाह संस्कार की तैयारी करने लगे। तभी पुलिस को नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। पड़ताल में शव रबूपुरा ले जाने की बात सामने आई। जिस पर रबुपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हालांकि ससुरालियों ने अभी पुलिस से मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई है।


बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
नोएडा। लंबी बीमारी से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। मूलरूप से हरियाणा के सिरसा जिला निवासी मोनू (22) सेक्टर-73 सर्फाबाद में किराये के मकान में रहता था। वह सेक्टर-65 स्थित एक कंपनी में काम करता था। मोनू पिछले करीब एक साल से बीमार चल रहा था। वह बीमारी के वजह से मानसिक रूप से भी परेशान था। शुक्रवार रात कंपनी से लौटने के बाद मोनू ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर पुलिस ने मोनू का शव पंखे से टंगा पाया। पुलिस ने मामले में बीमारी से आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed