{"_id":"5b5e06c54f1c1b51748b7b4c","slug":"181532888773-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओखला पक्षी विहार में बह रहे तीन युवकों को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओखला पक्षी विहार में बह रहे तीन युवकों को बचाया
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए उपयोगी
ओखला पक्षी विहार में डूब रहे तीन युवकों को बचाया
झील में नहाने उतरे थे, बैराज से पानी छोड़े जाने पर बढ़ा जल स्तर
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ओखला पक्षी विहार में शनिवार रात करीब 10 बजे तीन युवक घुस गये। तीनों यमुना नदी में नहाने उतर गये। अचानक झील का जल स्तर बढ़ गया और तीनों डूबने लगे। चीख सुनकर नौका चालकों की नजर उन पर पड़ी। आनन फानन में नोेएडा और दिल्ली पुलिस ने तीनों को बचाया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। दरअसल, ओखला पक्षी विहार नोएडा व दिल्ली को जोड़ता है। शाम छह बजे यह बंद कर दिया जाता है। यहां सिर्फ गार्ड तैनात रहते हैं। यहां लोगों की आवाजाही की मनाही होती है। ऐसे में तीनों के बिना अनुमति यहां घुस जाना बड़ा सवाल है।
डीएफओ पी के श्रीवास्तव के मुताबिक, तीनों यहां टहल रहे थे। तीनों नहाने उतर गये। बैराज से पानी छोड़े जाने पर झील में पानी का स्तर बढ़ गया। बहाव तेज होने की वजह से तीनों बहने लगे। युवकों की पहचान शफरूद्दीन, माखन व कोस्तफुद्दीन के रूप में हुई है। तीनों जामिया नगर दिल्ली के रहने वालेे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में और कोई ओखला पक्षी विहार में न घुसे। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।