फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने वाला आलोक कोलकाता से गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का वीडियो बनाकर दस करोड़ रुपये की वसूली का प्रयास करने वाले प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक कुमार को महिला साथी निशा के साथ पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने कोलकाता पुलिस के साथ एक होटल में छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। नोएडा पुलिस दोनों आरोपियों को 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रविवार को नोएडा पहुंची। दोनों को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार, आलोक ने एक समाजसेविका के माध्यम से केंद्रीय मंत्री का वीडियो बना लिया था। इसके बाद 22 अप्रैल को आलोक ने सहयोगी नीशू को कैलाश अस्पताल पैसे लेने के लिए भेजा था। नीशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आलोक फरार हो गया था। पुलिस ने नीशू को 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस टीम को सुराग मिला कि आलोक महिला साथी निशा के साथ कोलकाता में है। पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से आलोक व निशा को गिरफ्तार कर लिया। 22 अप्रैल को निशा भी कैलाश अस्पताल आई थी। आलोक को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद पूछताछ में अहम जानकारी मिलेगी। अभी प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed