फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे तीन लाख 20 हजार रुपये

फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे तीन लाख 20 हजार रुपये

Fri, 12 Apr 2019 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे तीन लाख 20 हजार रुपये
फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे तीन लाख 20 हजार रुपये
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटीं पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तावड़ू। पंजाब के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर तीन लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पंकज वर्मा निवासी थाना फतेहगढ़ चूड़ियां ज़िला गुरदासपुर पंजाब ने बताया कि करीब दो महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती अरविंद नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। अरविंद ने उसे बताया कि वह सोने का धंधा करता है। करीब 25 दिन पहले आरोपी अरविंद का फोन उसके पास आया और कहा कि उसके पास सोने के दो बिस्किट है, जिन्हें वह बेचने के लिए तैयार है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने एक बिस्किट के पैसे नकद व दूसरे बिस्किट की रकम बाद में अदा करने के लिए कहा। गत 3 अप्रैल को वह आरोपी अरविंद के बताए हुए पते पर मानेसर के निकट आईटीसी होटल के लगे हुए बोर्ड के पास 1 लाख रुपये लेकर पहुंचा। आरोपी अरविंद व उसके दो साथी मिले। आरोपी के दो अन्य साथियों ने परिचय में अपना नाम राहुल व विनोद बताया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को एक लाख रुपये दे दिए। पीड़ित के मुताबिक एक लाख देने के बाद आरोपी उसे मानेसर में एक निजी होटल में लेकर गए और उसे झांसे में लेकर बताया कि सोने के काम में कम बचत है उनके पास जाली नोटों की करंसी है। जिसमें बड़ा मुनाफ़ा है। वह लालच में आ गया और 10 अप्रैल को वह अपनी एक महिला दोस्त के साथ मानेसर की निजी होटल में पहुंचा और उसने आरोपियों को दो लाख 20 हजार रुपये दिए, जिसके बदले में आरोपियों ने उसे 10 लाख 80 हजार रुपये कुछ देर में देने के लिए कहा, लेकिन पांच घंटे बीत जाने के बाद जब आरोपी होटल में वापिस नहीं लौटा तो पीड़ित ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर नहीं मिल पाया। पीड़ित ने बताया कि जांच में उसे पता चला कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के नाम जितेंद्र उर्फ कालू व विजय निवासी गांव बिस्सर थाना तावडू व अरविंद कुमार निवासी रेवाड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस हर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
धर्मवीर सिंह, डीएसपी, तावड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed