फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पेटीएम खाते से पैसे निकालने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

पेटीएम खाते से पैसे निकालने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2019 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पेटीएम खाते से पैसे निकालने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

विज्ञापन
पेटीएम से पैसे ट्रांसफर करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार
परिचित के खाते में डाले थे 3.76 लाख, फिर अपने खाते में किए ट्रांसफर, साथी की तलाश में साइबर सेल
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पेटीएम के सहायक प्रबंधक के पेटीएम खाते से 3 लाख 76 हजार रुपये ट्रांसफर करने वाले आरोपी इंजीनियर को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी ने जिस साथी के खाते में पैसे डाले थे। वह अभी फरार है। एसपी क्राइम एके सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम उसकी तलाश कर रही है।

सेक्टर-6 स्थित पेटीएम कंपनी में एस ए राजा सहायक प्रबंधक हैं। एक फरवरी को राजा का आईफोन गिर गया था। उसके बाद किसी ने मोबाइल से डिटेल्स लेकर पेटीएम खाते से 3 लाख 76 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। एसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान अश्वनी के रूप में हुई है। वह एक कंपनी में इंजीनियर है। पूछताछ में पता चला कि अश्विनी को सड़क पर मोबाइल मिला था। उसने सेव डिटेल्स को निकालकर एस ए राजा के अकाउंट से पैसे परिचित शिवराज शर्मा के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बाद में शिवराज शर्मा के अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed