{"_id":"5c82b298bdec22143f756c94","slug":"171552069272-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हेडिंग: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
25 हजार का था इनाम, दस महीने से था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दस माह से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाली फेस थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जेवर निवासी किशोरी से जून 2018 में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। नन्हे व एमएफ कुरैशी ने नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को कार में अगवा कर वारदात अंजाम दी थी। मामले में 20 जून 2018 को जेवर पुलिस ने नन्हे को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मुख्य आरोपी एमएफ कुरैशी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। कोतवाली फेज थ्री पुलिस सूचना के आधार पर मामूरा गांव के पास से कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।