फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हसनपुर व गांगोली मामले में नूंह रेस्ट हाउस में होगी 20 को महापंचायत

हसनपुर व गांगोली मामले में नूंह रेस्ट हाउस में होगी 20 को महापंचायत

Tue, 16 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर व गांगोली मामले में नूंह रेस्ट हाउस में होगी 20 को महापंचायत
हसनपुर और गांगोली मामले में नूंह रेस्ट हाउस में 20 को महापंचायत
विज्ञापन


नूंह। गांव हसनपुर से एक लड़की तथा गांगोली से एक बहू के दूसरे समुदायों के युवकों के साथ भाग जाने के मामले में गांगोली गांव के मंदिर में एक पंचायत हुई।
पंचायत की अध्यक्षता डागर पाल के चौधरी धर्मबीर डागर ने की। मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया गया कि इस संदर्भ में 20 अक्तूबर को नूंह के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दोनों समुदायों की महापंचायत होगी।
विज्ञापन

हसनपुर सोहना गांव की एक लड़की पिछले काफी दिनों से गायब है। परिजनों ने गांव के दूसरे समुदाय के लड़के पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में रोजकामेव थाने में मामला दर्ज है। लेकिन पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला गांगोली गांव का है। थाने में दर्ज मामले के अनुसार, गांगोली गांव की बहू दूसरे समुदाय के तीन युवकों के झांसे में आकर घर से जेवर नकदी व बच्चों को लेकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है और महिला के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज करा दिए हैं।

रोजका मेव थाना प्रभारी ओमबीर सिंह का कहना कि महिला को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं। दूसरी लड़की को भी पुलिस जल्द बरामद कर लेगी। पुलिस लगातार छापामारी कर कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed