फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर झांसा

झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर झांसा

Fri, 27 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के नाम पर झांसा
महोबा, हमीरपुर, झांसी, गाजियाबाद सहित सभी केंद्र के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

---------------------
हेडिंग: एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा
सबहेड: नीट पास 93 छात्रों से 1.24 करोड़ रुपये ठगे, एसटीएफ ने गाजियाबाद से दो आरोपी दबोचे
झांसी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का सपना दिखाकर की थी ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स ने नीट पास करके एमबीबीएस में प्रवेश का इंतजार कर रहे 93 छात्रों से 1.24 करोड़ ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों हमीरपुर निवासी आशीष कुमार और महोबा निवासी सुधीर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं।

एसटीएफ की नोएडा यूनिट के एसपी राजीव नारायण मिश्र और सीओ राजकुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों ने दिल्ली और नोएडा के कोचिंग सेंटरों से नीट पास करने वाले परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों के नंबर लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, झांसी में दाखिला दिलाने के नाम पर 15 से 30 लाख रुपये लेते थे। एसटीएफ ने गाजियाबाद स्थित आरोपियों के दफ्तर पर दबिश देकर 23 मोबाइल फोन, दाखिले के फर्जी दस्तावेज, फर्जी मुहरें, 40 बैंक ड्राफ्ट और आरोपियों के फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर छात्रों व उनके अभिभावकों से ठगी की सूचना मिल रही थी। टीम ने मामले की पड़ताल करते हुए शुक्रवार को गाजियाबाद के लिंक रोड द्वितीय तल स्थित पैसेफिक बिजनेस पार्क दफ्तर में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और फर्जीवाड़े से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की जिसमें तीन नाम और सामने आए हैं। टीम को उम्मीद है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी से और भी आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed