फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   प्राधिकरण ने बिल्डरों को दिया कंप्लीशन का ऑफर

प्राधिकरण ने बिल्डरों को दिया कंप्लीशन का ऑफर

Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण ने बिल्डरों को दिया कंप्लीशन का ऑफर
बिल्डरों को दिया कंप्लीशन का एक और ऑफर
विज्ञापन


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर बिल्डरों को ऑफर दिया है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा फ्लैटों का कंप्लीशन सर्टिफिकेट दिलाना है, ताकि मुख्यमंत्री के हाथों जीबीयू में आयोजित कार्यक्रम में खरीदारों को फ्लैट की चाबी सौंपने के दौरान ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।
अधिकारियों ने बताया कि पहले की योजना के तहत प्रोजेक्ट के कंप्लीशन के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना पड़ता था। इसके तहत बिल्डर को प्राधिकरण का पूरा बकाया चुकाना होता था। इसके बाद उसे सभी फ्लैटों का कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल जाता था, लेकिन बिल्डरों की आर्थिक हालत खराब से प्राधिकरण का करीब बीस हजार करोड़ बकाया हो गया था। इसके नहीं चुकाने से बन चुके फ्लैटों का भी कंप्लीशन नहीं मिल पा रहा था। इससे रजिस्ट्री रुकी हुई थी। अब जब मुख्यमंत्री जिले में फ्लैट खरीदारों को चाबी सौंपने के लिए आ रहे हैं तो प्राधिकरण की कोशिश है कि उनके सामने लाभ पाने वालों की ज्यादा संख्या दिखाई जाए। यही वजह है कि नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को बिल्डरों को ऑफर दिया है। इसके तहत अब तक बिल्डर ने बकाये की जितनी प्रतिशत राशि जमा कर दी है। उस राशि में से पांच प्रतिशत राशि घटाने के बाद उसके समतुल्य फ्लैटाें का कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने की घोषणा प्राधिकरण ने की है।
विज्ञापन

यह है योजना
उदाहरण के लिए अगर 200 फ्लैटों के कंप्लीशन के लिए बिल्डर को प्राधिकरण के 200 रुपये बकाया जमा करने हैं और बिल्डर ने 100 रुपये जमा कर दिए हैं तो प्राधिकरण जमा किए गए 100 रुपये की 5 प्रतिशत राशि घटा देगा। मतलब बचे हुए 95 रुपये के सापेक्ष बिल्डर को 95 फ्लैटों का कंप्लीशन मिलेगा। पहले ऐसा नहीं होता था। पुरानी योजना के तहत पूरे 200 रुपये जमा करने के बाद नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया जाता। उसके बाद ही 200 फ्लैटों का कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल पाता, लेकिन अब उतनी ही राशि और उतने ही फ्लैटों का नो ड्यूज सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16500 फ्लैटों का अब तक हो चुका है कंप्लीशन
यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम योगी ने दिसंबर 2017 तक 50 हजार और मार्च 2018 तक 40 हजार फ्लैट दिलाने का वादा खरीदारों से किया था। इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से कवायद की जा रही थी। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण ने यह ऑफर दिया है। इससे पहले आलोक टंडन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सीईओ रहते हुए वहां के लिए भी यह ऑफर दिया था। अभी तक नोएडा प्राधिकरण ने 16500 फ्लैटों का कंप्लीशन दिया है। अगर योजना पर काम हुआ तो करीब 5 हजार और फ्लैटों का कंप्लीशन मिल सकता है।

पीएसपी का ऑफर हो चुका है नाकाम
नोएडा प्राधिकरण ने इससे पहले प्रोजेक्ट सेटलमेंट पॉलिसी के तहत बकाया राशि का 10 प्रतिशत देकर कंप्लीशन लेने का ऑफर बिल्डरों को दिया था, लेकिन एक भी बिल्डर ने पैसा नहीं जमा कराया। इसके बाद प्राधिकरण ने यह योजना बंद कर दी। हालांकि, बाद में कुछ बिल्डरों ने बकाया पैसा जमा कराया, लेकिन पैसे नहीं जमा करने वालों की लिस्ट लंबी है।
------------------
बिल्डरों को कंप्लीशन दिलाने के लिए एक और ऑफर दिया गया है। इसके माध्यम से फ्लैट खरीदारों को उनका घर दिलाना मकसद है। बिल्डर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
- आलोक टंडन, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed