फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 दिन बाद भी नहीं की प ुलिस ने रिपोर्ट टवीट से की शिकायत

11 दिन बाद भी नहीं की प ुलिस ने रिपोर्ट टवीट से की शिकायत

Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
11  दिन बाद भी नहीं की प ुलिस ने  रिपोर्ट टवीट से की  शिकायत
11 दिन बाद भी लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज नहीं, सीएम और डीजीपी को ट्वीट
विज्ञापन

हरकत में आई पुलिस, बदमाशों ने की थी सेल्स मैनेजर से लूटपाट, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने हथियार के बल पर सेल्स मैनेजर से मोबाइल और नगदी लूट ली। सूचना के बाद पुलिस पहुंची लेकिन तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हारकर पीड़ित ने रविवार को मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट लिखने की बात कह रही है। मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी नवीन कुमार सेक्टर-15 में रहते हैं। सेक्टर-16 की फर्नीचर कंपनी में वह सेल्स मैनेजर है। आरोप है कि किसी काम से वह 6 मार्च को सूरजपुर गए थे। वहां से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-124 कट के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। फिर उन पर तमंचा तान दिया और मोबाइल, पर्स में रखे 2200 रुपये लूट लिए। जाते जाते बाइक का लॉक लगाकर चाबी ले गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक भी चौकी पर खड़ी कराई। फिर तहरीर लिखवाकर भेज दिया। 11 दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

वर्जन
लूट की घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की जानकारी ट्वीट से मिली है। संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सुधा सिंह, एसपी सिटी नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed