{"_id":"5c8d3333bdec2213ff32b899","slug":"161552757555-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त के बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
तावडू। नगर की एक बैंक की शाखा से बाहर निकल रहे युवक से की गई लूटपाट के मामले में आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वारदात करीब एक सफ्ताह पहले की है। पीड़ित ने पुलिस के प्रति रोष जताया है।
8 मार्च को इरफान पुत्र तैयब निवासी गांव नूरपुर थाना तावडू नगर की पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में नकदी जमा कराने गया था। नगदी जमा नहीं होने पर जब युवक बाहर निकला तो बैंक से ही उसके साथ बाहर आया आरोपी युवक के हाथ से 40 हजार रुपये छीनकर भाग निकला। भागने में कार सवार दो अन्य युवकों ने उसकी मदद की थी। तावड़ू पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन एक सफ्ताह बीत जाने के बाद भी वारदात के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है, जबकि बैंक के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात की फुटेज कैद हो चुकी है। उस वक्त पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया था।