{"_id":"5c154288bdec22571d6d28d9","slug":"15448971982-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा पर धारदार हथियार से हमले के बाद भी दबोचा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा पर धारदार हथियार से हमले के बाद भी दबोचा बदमाश
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने घायल होने के बाद भी एक बदमाश दबोचा
मोबाइल झपटकर भाग रहे थे, पीछा करने पर धारदार हथियार से किया हमला
छात्रा की बहादुरी से दो बदमाश बाइक छोड़कर फरार, पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन लड़कों ने छात्रा का मोबाइल झपट लिया। वह लड़कों के पीछे भागी तो एक लड़के ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बावजूद छात्रा ने लड़कों की बाइक को गिरा दिया और एक लड़के को पकड़ लिया। बाकी दो लड़के मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। चाकू लगने से घायल हुई बहादुर छात्रा को जग प्रवेश चंद अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पकड़ा गया लड़का नाबालिग है। खजूरी खास थाना पुलिस उन दोनों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बहादुर छात्रा सोनल शुक्ला (20) परिवार के साथ गली नंबर-12, सोनिया विहार में रहती है। वह डीयू के एक कॉलेज से बीएससी करने के बाद इग्नू से एमएससी कर रही है। शुक्रवार को सोनल का पेपर था। वह पेपर समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 1.45 बजे ऑटो से घर लौट रही थी। इस बीच खजूरी चौक के पास बाइक सवार तीन लड़कों ने सोनल का मोबाइल छीन लिया। उसने फौरन ऑटो रुकवाया और आरोपियों के पीछे भागने लगी। जैसे सोनल बाइक सवारों के बराबर में पहुंची, पीछे बैठे एक युवक ने सोनल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। लेकिन सोनल ने हार नही मानी और वह बदमाशों के पीछे भागी और बदमाशों की बाइक को पीछे से पकड़कर गिरा दिया। पीछे बैठे दोनों लड़के सोनल का मोबाइल लेकर मौके से भाग गए। पुलिस पकड़े गए नाबालिग आरोपी से पूछताछ कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।