{"_id":"5c154285bdec2253a42410a3","slug":"154489719416-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई समारोह में किशोर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई समारोह में किशोर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: सगाई में किशोर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
खुशी में गोली चलाने से घोड़ी गांव में हुई थी 15 साल के लड़के की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। घोड़ी गांव में बुधवार को सगाई में खुशी में चली गोली लगने से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी दूल्हा सतेंद्र आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार, गांव घोड़ी बछेड़ा में 12 दिसंबर को जगदीश के बेटे सतेंद्र की सगाई थी। इस दौरान खुशी में गोलियां चलाई जा रहीं थीं। पड़ोसी गौरव गोली लगने पर घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में दूल्हे सहित चार लोग नामजद कराए गए थे। पुलिस ने चारों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को आरोपी सचिन को गांव घोड़ी में मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि धर्मराज व भोला को पुलिस में रजवाहे के पुल से गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा मिला है। पुलिस सतेंद्र की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो