फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झ ड़े के दौरान बीच बचाव करने पर युवक को चाकू मारा

झ ड़े के दौरान बीच बचाव करने पर युवक को चाकू मारा

Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
झ ड़े के दौरान बीच बचाव करने पर युवक को चाकू मारा
झगड़ा छुड़ाने गए युवक को ही मार दिया चाकू
विज्ञापन

शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने हो रही थी लड़ाई, आरोपियों की तलाश


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हो रहे झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

अमित कुमार (22) सपरिवार मुबारकपुर में रहता है। 13 दिसंबर की रात वह दोस्त बबलू की बहन की शादी में रानीखेड़ा गया था। रात करीब 11 बजे शादी समारोह में दो युवक डीजे पर अपनी पसंद का गाने बजवाने को लेकर झगड़ा कर रहे थे। अमित ने झगड़े में बीच बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। शादी समारोह में मौजूद अमित की बहन ने अपने भाई को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबियत बिगडने के बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल में अमित का बयान लिया। पुलिस शादी समारोह के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपी युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed