फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मानसरोवर पार्क में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

मानसरोवर पार्क में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
10वीं की छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

विरोध पर धक्का-मुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शुक्रवार शाम ट्यूशन से लौट रही 10वीं की छात्रा से एक लड़के ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह छात्रा से धक्का-मुक्की करने लगा। शोर मचाने पर वह छात्रा को देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया। छात्रा घर पहुंची और इसके बाद सूचना पुलिस को दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहने वाली बच्ची एक पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। वह इलाके में ही ट्यूशन पढने जाती है। शुक्रवार शाम वह ट्यूशन से घर लौट रही थी। डीडीए फ्लैट के सामने एक लड़के ने उसे जबरन रोक लिया और बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर लड़का धक्का-मुक्की पर उतर आया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी व आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed