{"_id":"5c154184bdec2253a8789692","slug":"15448969381-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनपुरा में दो घरों के बाहर फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भजनपुरा में दो घरों के बाहर फायरिंग से दहशत
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजनपुरा में दो घरों के बाहर फायरिंग
नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने दो घरों पर गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। पीड़ित मनीष (35) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मनीष ने अपने पड़ोसी पर ही गोली चलवाने का आरोप लगाया है।।
मनीष परिवार के साथ डी-ब्लॉक, भजनपुरा में रहता है। मनीष का प्रॉपर्टी का कारोबार है। शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे वह अपने घर पर था। इस बीच उनके और पड़ोस वाले मकान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहते हैं। लेकिन उनका पड़ोसी इसका विरोध कर रहा है। उसका कहना है कि कैमरे लगवाने से उसकी प्राइवेसी खत्म हो जाएगी। इसको लेकर उसका मनीष से झगड़ा भी हुआ था। मनीष का आरोप है कि पड़ोसी ने ही उस पर गोलियां चलवाई हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो