फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस मुख्यालय का किया दौरा

पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस मुख्यालय का किया दौरा

Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस मुख्यालय का किया दौरा
यातायात कर्मी जनता के
विज्ञापन

साथ करें अच्छा व्यवहार
- पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने किया सम्मेलन सभागार का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने शनिवार को देव प्रकाश शास्त्री मार्ग स्थित यातायात पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने मुख्यालय में नव निर्मित सम्मेलन सभागार का उद्घाटन किया और परिसर का निरीक्षण किया। यहां पुलिस आयुक्त को यातायात प्रबंधन और प्रशासन से संबंधित मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस आयुक्त ने यहां मौजूद करीब 1500 यातायात कर्मचारियों के साथ संपर्क सभा की। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को उनकी शिकायतें और सुझाव साझा करने को कहा। कई पुलिसकर्मियों ने अपने व्यक्तिगत व आधिकारिक मुद्दों को उठाया। जिसका पुलिस आयुक्त ने जवाब दिया। पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना की और उन्हें उनकी भूमिका और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने कर्मचारियों को बताया कि उनकी जिम्मेदारी नागरिकों की बेहतर सेवा करने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी। समारोह में विशेष आयुक्त यातायात ताज हसन, संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed