{"_id":"5c153eadbdec22572e1eff8c","slug":"15448962114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं
- अमन विहार में बीयर खरीदने के दौरान युवक की हत्या का मामला:
- पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान करने का किया दावा
- पुलिस की तीन टीमें दिल्ली के अलावा हरियाणा में दे रही हैं दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार में बीयर खरीदने की बात को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जांच में पता चला है कि करीब आधा दर्जन हमलावरों ने अनुज की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसके दोस्त सचिन को घायल कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की है। जिसके जरिये पुलिस ने घटना में शामिल सभी छह आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दिल्ली के अलावा हरियाणा में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर निवासी अनुज दोस्त सचिन के साथ बृहस्पतिवार रात राहुल की दुकान पर बीयर खरीदने गया था। जहां बीयर के रुपये की बात को लेकर अनुज की राहुल से कहासुनी हो गई। राहुल और घटना के समय उसकी दुकान पर मौजूद परिचितों ने अनुज और सचिन के साथ मारपीट करते हुए दोनों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया था।