फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए युवक पर चला दी गोली

दो माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए युवक पर चला दी गोली

Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
दो माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए युवक पर चला दी गोली
झगड़े का बदला लेने के लिए युवक पर चला दी गोली
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में दो माह पूर्व हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक शख्स ने अपने पड़ोसी युवक पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित आशुतोष की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना नौ दिसंबर की है। वारदात के समय आशुतोष एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक आशुतोष परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहता है। इसके पड़ोस में आकाश रहता है। दो माह पूर्व आकाश और आशुतोष का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। तभी से आकाश आशुतोष से रंजिश रख रहा था। ब्यूरो

----
चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
नई दिल्ली। कोतवाली इलाके में बुधवार दिन-दहाड़े गुरुद्वारा शीशगंज के बाहर चार महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला के हाथ से जबरन कड़ा उड़ा लिया। शोर मचाने पर दो महिलाओं को मौके पर ही दबोच लिया गया। इनकी पहचान गुरदासपुर पंजाब निवासी गुलाबो व जियालो के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनकी बाकी साथी महिलाओं की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात तिलक नगर, कृष्णा पार्क निवासी जसपाल कौर (60) के साथ हुई। बुधवार दोपहर वह अपनी बहन व परिवार के साथ शीशगंज गुरुद्वारे में मत्था टेकने आई थी। भीड़ का फायदा उठाकर चारों महिलाओं ने उनके हाथ से जबरन कड़ा उतार लिया। इस बीच कड़ा उतारने वाली महिला ने दूसरी महिला को कड़ा पास कर दिया। दूसरी से तीसरी और चौथी महिला कड़ा लेकर फरार हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed