{"_id":"5c0abc0dbdec22414e431727","slug":"154420741419-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस सिस्टम से पकड़े गए कार लूटने वाले छह बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीपीएस सिस्टम से पकड़े गए कार लूटने वाले छह बदमाश
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर, यूपी के लिए उपयोगी।
जीपीएस से पकड़े गए कार
लूटने वाले छह बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हथियारों के बल पर ऑल्टो कार लूटने वाले छह बदमाशों को सरोजनी नगर थाना पुलिस ने जीपीएस सिस्टम की मदद से गिरफ्तार किया है। कार बुलंदशहर के गुलावठी से बरामद हुई है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू और चोरी की तीन अन्य कारें, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि एक व दो दिसंबर को पुलिस को हथियारों के बल पर ऑल्टो कार को लूटने की सूचना मिली थी। ड्राइवर मुरलीधर ने बताया कि एक दिसंबर को रात करीब 12 बजे वह सवारी छोड़कर कार में आराम कर रहा था। तभी तीन युवक आए और पिस्टल व चाकू दिखकर ऑल्टो कार, मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए। उसके हाथ बांधकर आरोपियों ने सराय कालेखां इलाके में फेंक दिया। थानाध्यक्ष मानिंदर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह, एसआई शिव कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की। कार में लगे जीपीएस से उसकी लोकेशन बुलंदशहर जिले के गुलावठी में मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर कार के पास दो-तीन दिन तक घेरा डाला। पांच दिसंबर को कार लेने दो युवक आए, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने लोधी कॉलोनी निवासी संदीप (19) व बुलंदशहर, यूपी निवासी आमिर (19) को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद इनके चार साथी बदमाशों कोटला मुबारकपुर निवासी राजवीर उर्फ विक्की (21), राम यादव (20), श्याम यादव (20) और राहुल कुमार (18) को गिरफ्तार किया गया।