{"_id":"5c0968a4bdec2241bf44a16d","slug":"154412052514-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रके पुरम इलाके में - सरकारी क्वाटरों में सेंधमारी करने वाले दो दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रके पुरम इलाके में - सरकारी क्वाटरों में सेंधमारी करने वाले दो दबोचे गए
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी क्वार्टरों में सेंधमारी करने वाले दो दबोचे
नई दिल्ली। आरकेपुरम थाने की भीकाजी कॉमा प्लेस चौकी पुलिस ने सरकारी क्वार्टरों में सेंधमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान एकता विहार, सेक्टर-छह, आरके पुरम निवासी सूरज उर्फ उग्गर (22) और सोनिया विहार कैंप, सेक्टर-सात आरके पुरम निवासी राजा (20) के रूप में हुई। आरोपी सिर्फ आरकेपुरम इलाके में ही सरकारी क्वार्टरों में सेंधमारी करते थे। पुलिस ने इनकी कब्जे से ज्वेलरी और 24 हजार रुपये बरामद किए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार आरकेपुरम में बढ़ रही चोरी की वारदातों को देखते हुए आरकेपुरम थानाध्यक्ष हरीश कुकरेती की देख-रेख में भीकाजी कॉमा प्लेस चौकी प्रभारी हरवीर सिंह की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने नाइट पेट्रोलिंग के दौरान कश्मीरी मार्केट, सेक्टर-एक, आरकेपुरम में घेराबंदी कर दो सेंधमारों को दबोच लिया। ब्यूरो