{"_id":"5c06c4fcbdec22417b50ccb4","slug":"15439475583-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनट के टुकड़े से पुलिस ने तलाशी कार, पकड़ी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोनट के टुकड़े से पुलिस ने तलाशी कार, पकड़ी युवती
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनट के टुकड़े से पुलिस ने
तलाशी कार, युवती धरी
- कार से स्कूटी को टक्कर मार फरार हो गई थी युवती
- स्कूटी सवार युवक की मौत, पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं भले ही चिंता का सबब बनी हुई हों, लेकिन कई बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई वाहन चालकों को एक सख्त संदेश देने का कार्य भी करती है। कुछ इसी तरह की घटना राजधानी में बीते शुक्रवार रात हुई। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में स्कूटी सवार 24 वर्षीय युवक घर की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इतनी देर में सामने से आती एक आई-10 कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी सवार युवक सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद युवती ने कार को कुछ दूरी पर जाकर पार्किंग में खड़ा कर दिया और अपने घर चली गई। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि सड़क पर गिरे कार के बोनट के टुकड़े को लेकर पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी। कुछ ही घंटे में पुलिस उस कार तक पहुंच गई और उसके बाद युवती को घर से गिरफ्तार कर लिया।
शाहदरा पुलिस के अनुसार, आजाद नगर निवासी सोनिया ने कुछ समय पहले ही कार चलानी सीखी थी। अचानक स्कूटी को अपने सामने देखकर वह कार से नियंत्रण खो बैठी और स्कूटी को टक्कर जा लगी। जिसके बाद सचिन दूर जा गिरा। सड़क पर सचिन को लहूलुहान देखकर वह ज्यादा घबरा गई और मौके से फरार हो गई। गिरफ्तार युवती को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार, कोर्ट से फिलहाल युवती जमानत पर रिहा है। पूछताछ में युवती ने बताया कि कार चलाते वक्त उसे सड़क पर कोई स्कूटी दिखाई नहीं दे रही थी। अचानक से सचिन स्कूटी के साथ उसके सामने आ गया और कार से टकरा गया।