{"_id":"5c06c4e4bdec224155406473","slug":"154394753511-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों की लेन-देन में शराब पिलाकर कर दी दोस्त की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों की लेन-देन में शराब पिलाकर कर दी दोस्त की हत्या
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के ध्यानार्थ
रुपयों के लेनदेन में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या
पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
न्यू अशोक नगर इलाके में हुई थी वारदात, रस्सी बरामद
कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में रुपयों के लेनदेन में एक युवक ने अपने दोस्त को शराब पिलाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पश्चिम बंगाल निवासी बप्पी पाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी तपस हल्दर (23) को मालदा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल रस्सी बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक, बप्पी पाल परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन हैं। बप्पी के गांव का रहने वाला तपस नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। यहां वह दिल्ली के दल्लूपुरा, न्यू अशोक नगर में रहता था। कुछ दिन पूर्व तपस नौकरी दिलवाने की बात कर बप्पी को दिल्ली लेकर आया था। यहां उसने उसकी नौकरी लगवा भी दी थी। दोनों एक साथ ही रह रहे थे। इस बीच तपस कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया। पड़ोसियों ने 25 नवंबर को कमरे से तेज दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर देखा, तो अंदर सड़ी-गली हालत में बप्पी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तपस की तलाश शुरू कर दी।
एक टीम को तपस के गांव भेजा गया, जहां से उसे 28 नवंबर को दबोच लिया। उसने पुलिस को बताया कि बप्पी ने उससे 15 हजार रुपये लिए हुए थे, जो वह वापस नहीं कर रहा था। 21 नवंबर को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ, जिसके बाद रात के समय तपस ने बप्पी को शराब पिलाई, नशा होने पर तपस ने बप्पी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में वह कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया।