{"_id":"5c06c2cebdec22416e626b99","slug":"154394700114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचला, मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात के ध्यानार्थ (लूटपाट का इनामी बदमाश गिरफ्तार)
फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला, मौत
नई दिल्ली। हरिनगर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर उसकी पहचान करने में जुटी है। घटना रविवार की है। ब्यूरो
लूटपाट का इनामी बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश मेवात निवासी मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चांदनी चौक में रहने वाले एक स्क्रैप डीलर ने शरीफ और उसके सहयोगियों के खिलाफ वर्ष 2016 में लूटपाट की शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि शरीफ ने बिजनेस डील के लिए उसे द्वारका बुलाया और फिर यहां से गुरुग्राम ले गया, जहां शरीफ और उसके दोस्त 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। ब्यूरो
दो यात्रियों के पास मिली भारी विदेशी मुद्रा
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने दो यात्रियों के पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की है। सीआईएसएफ के मुताबिक, इन यात्रियों के पास से 39284 यूएस डॉलर, 118300 थाई बॉट, 1220 हांगकांग डॉलर और 25 दिरहम मिले हैं। साथ ही इनके पास से 15 आईफोन भी मिले हैं। यात्रियों की पहचान परमजीत सिंह और दिलजीत सिंह के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दोनों चीन से आए थे और बैंकॉक जा रहे थे। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। ब्यूरो