फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनिल दुजाना व रामभूल गैंग समेत आठ बदमाशों की संपति कुर्क

अनिल दुजाना व रामभूल गैंग समेत आठ बदमाशों की संपति कुर्क

Tue, 04 Dec 2018 09:54 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
अनिल दुजाना व रामभूल गैंग समेत आठ बदमाशों की संपति कुर्क
संशोधित.....
विज्ञापन


अनिल दुजाना और रामभूल गिरोह
समेत आठ बदमाशों की संपत्ति कुर्क
- प्रशासन ने दो चल और 16 अचल संपत्तियों पर की कार्रवाई
- कुल 48 संपत्तियां प्रकाश में आई, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। वारदात को अंजाम देकर संपत्ति जुटाने वाले आठ गिरोह के बदमाशों की 18 संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इनमें दो चल और 16 अचल संपत्ति कुर्क की गई हैं। जनपद में 48 अन्य संपत्तियों की जांच चल रही है। ये जिनकी संपत्तियां हैं, वे वारदात में लिप्त रहे हैं। जल्द ही उनकी संपत्ति भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में वारदात को अंजाम देने वाले और सक्रिय गैंग चलाने वाले बदमाशों की संपत्तियों के बारे में लोगों से जानकारी मांगी गई थी, जिसके तहत 48 संपत्तियां प्रकाश में आई हैं। उनकी जांच की जा रही है। अब तक आठ बदमाशों की संपत्ति की जांच की गई है। जांच के दौरान आठ गैंग सरगनाओं की 18 संपत्तियों को कुर्क किया गया है। गैंगस्टर में निरुद्ध आठ अपराधियों की संपत्ति कुर्क करते हुए संपत्ति को अटैच कर लिया गया है, जिनमें गैंग लीडर रामभूल सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम गढ़ी चौखंडी की चार संपत्ति, रामभूल गैंग के बदमाश अनिल विश्वकर्मा पुत्र डालचंद निवासी गढ़ी चौखंडी थाना फेस तीन की पांच, बदमाश जग्गी यादव पुत्र रमेश निवासी बहलोलपुर की पांच, बदमाश टीटू उर्फ बीटू पुत्र शाहमल निवासी बहलोलपुर फेस तीन की एक संपत्ति, बदमाश विनोद यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी मोहल्ला शंकरपुरी विजय नगर की एक संपत्ति है।
विज्ञापन

वहीं, देवेंद्र मुखिया गैंग के बदमाश लटूरी सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम बिसरख की एक संपत्ति, सुंदर भाटी गैंग के बदमाश शेर भाटी पुत्र प्रताप भाटी निवासी घंघौला ग्रेटर नोएडा की एक संपत्ति, गैंग लीडर अनिल दुजाना पुत्र चतरू निवासी गांव दुजाना थाना बादलपुर की एक संपत्ति शामिल है। जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर के आदेश पर धारा 14 (1) गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत आठ अभियुक्तों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed