{"_id":"5c060152bdec22418c7a83aa","slug":"15438974697-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरोज में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की पिटाई,आरोपी युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरोज में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की पिटाई,आरोपी युवक फरार
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज में इंस्पेक्टर को पीटा
नवीन शाहदरा की वारदात, कार सवार दो लड़कों ने कार को टक्कर मारने के बाद किया दुस्साहस
- हमले में इंस्पेक्टर घायल, शिकायत पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में रविवार होंडा सिटी कार सवार दो युवकों ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार चौधरी (54) की होंडा अमेज कार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में उन्होंने दोबारा उनकी कार को टक्कर मारी। विरोध करने पर आरोपी कार से उतरे और अरुण की जमकर पिटाई कर दी। उनके फरार होने के बाद अरुण ने फोन कर शाहदरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें जीटीबी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।
पुलिस के मुताबिक, वेस्ट गोरख पार्क विस्तार में परिवार के साथ रहने वाले अरुण दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उनकी तैनाती शाहदरा जिले की लाइन में है। सुबह करीब 11:30 बजे अरुण होंडा अमेज कार से ड्यूटी के लिए निकले। पारस टेंट हाउस, नवीन शाहदरा में सड़क पर सामने स्कूटर खड़ा था। अरुण ने अपनी कार रोक दी। इसी दौरान पीछे से होंडा सिटी कार मेें आए दो युवकों ने जल्दी निकलने के चक्कर में उनकी कार को टक्कर मार दी। अरुण कार से उतरे तो आरोपियों ने भागने के चक्कर में दोबारा उनकी कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों कार से उतरे और अरुण से बदसलूकी करने लगे। उन्होंने अरुण को घूंसों और लातों से बुरी तरह पीटा। इस बीच भीड़ तमाशबीन रही। मौके पर जाम भी लग गया। आरोपी अरुण को पीटकर भाग गए। उन्होंने कार का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी।