फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवक ने पिता ने पांच लोगों पर उसकी पिटाई करने की शिकायत थाने में दी

युवक ने पिता ने पांच लोगों पर उसकी पिटाई करने की शिकायत थाने में दी

Tue, 04 Dec 2018 09:52 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
युवक ने पिता ने पांच लोगों पर उसकी पिटाई करने की शिकायत थाने में दी
पांच लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन

अमन विहार में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला
- पिता ने लगाया खुद को भी पीटने और घर बेचकर जाने की धमकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार में छठ पर्व स्थल पर छेड़छाड़ के बाद युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में आरोप है कि घर में मौजूद उसके पिता को भी पीटा गया था। रविवार को युवक विकास के पिता पन्नालाल साहनी ने थाने में शिकायत देकर पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
अमन विहार इलाके में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें स्थानीय आप नेता सौरव झा एक युवक की लाठी से पिटाई करते दिख रहा है। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो गत 14 नवंबर का है। जिस लड़के की पिटाई हो रही थी, वह हिंद विहार निवासी विकास है। विकास, उसके भाई मोनू और तीन अन्य साथियों पर पूजा में गई महिला से छेड़छाड़ का आरोप है। इसी के बाद लोगों ने उन्हें पकड़कर पीटा था। उस समय पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों को पकड़ा था, जिनमें एक नाबालिग था।
विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद पन्नालाल साहनी ने रविवार को थाने में दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा विकास और मोनू उल्टे-सीधे काम करते हैं। 14 नवंबर को वह घर पर था। उसे पता चला कि छठ पूजा स्थल पर विकास और मोनू ने गलत हरकत की है। इसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़कर पीटा। घटना के कुछ देर बाद पांच लोग उसके घर आए और मकान बेचकर भाग जाने की धमकी दी। विरोध पर उसे नीचे गिराकर मारपीट की। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed