फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दुष्कर्म कर युवती को कार से फेंका, एसएसपी से की शिकायत

दुष्कर्म कर युवती को कार से फेंका, एसएसपी से की शिकायत

Sun, 02 Dec 2018 06:55 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म कर युवती को कार से फेंका, एसएसपी से की शिकायत
नोएडा और ग्रेनो की दुष्कर्म की खबरें मर्ज कर दी गई हैं
विज्ञापन

--

चलती कार में युवती से दुष्कर्म के बाद फेंका
- नौकरी दिलाने का झांसा देकर दादरी बुलाया, कार में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर की वारदात
- बेहोशी की हालत में फेंका, दादरी पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर एसएसपी कार्यालय में की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव की पुलिया के नजदीक चलती कार में दुष्कर्म के बाद युवती को कार से फेंकने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़िता ने कार में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
सूरजपुर क्षेत्र निवासी युवती की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक एक युवक करीब एक सप्ताह से लगातार कॉल कर नौकरी की आवश्यकता के लिए पूछ रहा था। अच्छा वेतन और अच्छी नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर युवती को 28 नवंबर को दादरी बुलाया गया। दादरी के रेलवे फाटक के पास उसे स्विफ्ट कार में बैठा लिया गया। कार में दो लोग सवार थे। कार में सवार होने के बाद उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती बेहोश हो गई। चलती कार में बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे जीटी रोड पर बढ़पुरा पुलिया के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

होश में आने पर पीड़ित दादरी कोतवाली में पहुंची ओर पुलिस से इस व्यक्ति की शिकायत की। दादरी पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों से जानपहचान की बात बताकर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
नोएडा। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ छह महीने से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी करीब एक माह तक युवती के साथ लिव-इन में रहा। युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-66 निवासी पीड़िता कॉल सेंटर में काम करती है। उसी कॉल सेंटर में आठ महीने पहले उसकी मुलाकात नरेश कुमार नामक युवक से हुई। दोनाें एक दूसरे को पसंद करने लगे। आरोप है कि नरेश पिछले 6 महीने से युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस बीच नरेश करीब एक महीने युवती के साथ मामूरा में लिव-इन में भी रहा था। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो वह कमरा छोड़कर भाग गया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed