फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गुरुग्राम में किन्नर की हत्यारोपी नांगलोई से गिरफ्तार

गुरुग्राम में किन्नर की हत्यारोपी नांगलोई से गिरफ्तार

Sun, 02 Dec 2018 06:51 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में किन्नर की हत्यारोपी नांगलोई से गिरफ्तार
किन्नर हत्याकांड: मुख्य आरोपी दिल्ली में चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

-रिमांड पूरा होने पर मीनू को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास किन्नर रजनी की हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ पिंडा को दिल्ली पुलिस ने नांगलोई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की बाइक सहित एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी है, जिसे अब अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। उधर, इस मामले में गिरफ्तार किन्नर मीनू का शनिवार को रिमांड पूरा हो गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम क्षेत्र विवाद में किन्नरों के दो गुट भिड़ गए थे। इस घटना में मीनू गुट ने रजनी गुट पर हमला कर दिया था। मारपीट के दौरान मीनू गुट ने फायरिंग कर दी थी जिसमें रजनी की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ पिंडा सहित दो अन्य मौके से फरार हो गए थे जबकि 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से मीनू को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस उपायुक्त मानेसर राजेश ने बताया कि मीनू का रिमांड पूरा होने पर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस से आरोपी सुरेंद्र उर्फ पिंडा के गिरफ्तारी की सूचना मिली है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों की तलाशी के दौरान आया पकड़ में
दिल्ली पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सूरजमल स्टेडियम के पास वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पीरागढ़ी की ओर से बाइक पर आ रहे युवक को रोका। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुरुग्राम में एक किन्नर की हत्या के मामले में शामिल है। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान किन्नर सुरेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed