{"_id":"5c0332aebdec2241c93707a4","slug":"1543713497450-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौरी गेट में महिला के घर 50 लाख से अधिक की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाहौरी गेट में महिला के घर 50 लाख से अधिक की चोरी
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के मकान से 50
लाख से अधिक की चोरी
- अलमारी में रखे जेवरात और नकदी साफ, ड्राइवर पर शक
- नौ माह पूर्व ही आरोपी चालक को नौकरी पर रखा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के हवेली हैदर कुली इलाके में एक महिला के मकान से 50 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता शशिबाला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने नौ माह पूर्व काम पर रखे कार चालक झारखंड निवासी उपेंद्र पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस शिकायत पर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शशिबाला अकेली ही हवेली हैदर कुली, चांदनी चौक इलाके में रहती है। इनके पति की मौत हो चुकी है। परिवार में छह शादीशुदा बेटियां हैं जो अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग जगहों पर रहती हैं। घर में देखरेख के लिए शशिबाला ने दो नौकर विनोद और साकेत पंडित को रखा हुआ है। नौ माह पूर्व उन्होंने एक जानकार के जरिये कार चालक उपेंद्र को नौकरी पर रखा था। अप्रैल और जुलाई में दो नातिनों की शादी थी। इसी वजह से पीड़िता ने अपने जेवरात बैंक के लॉकर से निकालकर घर में रखे हुए थे। उपेंद्र को इसकी जानकारी थी। शादी और बेटी की सास की मौत की वजह से वह जेवरात व नकदी लॉकर में नहीं रख पाई। पिछले दिनों इनकी बेटी ने लॉकर में रखवाने के लिए जेवरात मांगे तो वह घर से गायब मिले। पीड़िता ने उपेंद्र पर ही चोरी का शक जताया है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।