{"_id":"5bf600f2bdec22699d5adf5a","slug":"154284880212-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का मुक्की
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का मुक्की
लोगों का कहना, मारपीट कर फाड़ी गई वर्दी, एसएचओ ने किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली के ओमीक्रान थ्री सेक्टर में झगड़े की सूचना पर गई पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट व वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक पूर्व में भी जेल जा चुका है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिसकर्मियों से मारपीट की कोशिश की गई है।
सेक्टर में मंगलवार रात शराब पीकर युवकों के हंगामा व झगड़ा करने की सूचना मिली थी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जमालपुर गांव निवासी राजीव और सिकंद्राबाद निवासी नीरज के रूप में हुई है। प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि राजीव पहले भी जेल जा चुका है। दोनों पर मारपीट की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं मेें केस दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की, अभद्रता की गई है। मारपीट व वर्दी फाड़ने का आरोप गलत है।