फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सीआरपीएफ के जवान के साथ ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

सीआरपीएफ के जवान के साथ ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 22 Nov 2018 06:40 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान के साथ ट्रेन में लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
ट्रेन में लूटपाट करने
विज्ञापन

वाले दो बदमाश धरे
- सीआरपीएफ के जवान को घायल कर ट्रेन से धक्का देे दिया था
- रफ्तार कम होने के बाद ट्रेन में सवार होकर करते थे लूटपाट
- पुलिस का पांच मामले सुलझाने का दावा, दो अन्य की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निजामुद्दीन रेलवे पुलिस ने ट्रेन की गति धीमी होने पर उसमें सवार होकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले सीआरपीएफ के एक जवान के सिर पर डंडा मारकर उससे लूटपाट की थी। पुलिस इस गैंग के फरार दो बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट व चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान सनलाइट कॉलोनी निवासी राकेश और आश्रम निवासी अजय के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने दो हजार रुपये और काफी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 15 नवंबर की तड़के चार बजे कोटा निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन से आ रहे सीआरपीएफ जवान मोहन सैनी के साथ बदमाशों ने लूटपाट की थी।
विज्ञापन

ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर मोहन सामान लेकर बोगी के गेट पर आ गया था। चार बदमाश ट्रेन की रफ्तार कम होते ही बोगी में चढ़ गए और मोहन के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया और फिर उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। बदमाश उससे नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। इलाज करवाने के बाद 19 नवंबर को पीड़ित ने निजामुद्दीन रेलवे थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित को कुछ बदमाशों का फोटो दिखाया। जिसमें पीड़ित ने एक बदमाश की पहचान की। पुलिस ने उस बदमाश पर निगरानी रखकर उसे सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed