{"_id":"5bf4b336bdec2269556ab0da","slug":"15427633663-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग से युवती को आयोग ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग से युवती को आयोग ने बचाया
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा और जोधपुर (राजस्थान) के ध्यानार्थ
युवती को झूठी आन के लिए मारना चाहता था परिवार, आयोग ने बचाया
जोधपुर से पीड़िता के मंगेतर ने आयोग में दर्ज कराई थी शिकायत
लोकेशन पता कर पुलिस की सहायता से आगरा से छुड़वा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने आगरा में परिजनों द्वारा कैद की गई युवती को पुलिस की सहायता से सुरक्षित छुड़वाया है। जोधपुर (राजस्थान) से युवती के मंगेतर ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगेतर ने बताया था कि उस पर अत्याचार किया जा रहा है। साथ ही परिवार झूठी आन के लिए युवती को मारने की तैयारी में है।
शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि चार साल पहले युवती से उसकी सगाई हुई थी, लेकिन अब लड़की के माता-पिता दूसरी जगह शादी करने का दबाव बना रहे थे। उसकी शादी दूसरे युवक से 19 नवंबर के लिए तय भी कर दी थी। युवक ने कहीं सुनवाई नहीं होने पर आयोग में संपर्क किया।
आयोग ने संज्ञान लेते हुए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया। राजस्थान पुलिस इस मामले को पंचायत के हवाले करके आ गई। इसके बाद आयोग की एक टीम ने राजस्थान (धौलपुर) पुलिस से संपर्क किया। बसेरी थानाध्यक्ष को युवती के संबंध में जानकारी जुटाने को कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
बाद में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के निर्देश पर आयोग के दो काउंसलर की टीम वहां भेजी गई, जहां उन्होंने धौलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द मामला सुलझाने को कहा। इसके बाद आयोग की टीम को पुलिस ने सूचना दी कि लड़की के घर ताला लगा हुआ है। न ही कोई एफआईआर हुई और न ही युवती को छुड़वाया गया।
आयोग को सूचना मिली कि परिवार युवती को आगरा ले गया है, कैद करके रखा है और मारने की तैयारी में है। स्वाति मालीवाल ने आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की, जहां से आयोग को सहायता मिली। जल्द ही युवती की लोकेशन को पता किया गया और पुलिस की सहायता से 2 घंटे के अंदर ही युवती को आगरा से छुड़वा लिया गया।
यूपी पुलिस को धन्यवाद दिया
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूूर्ण है कि माता-पिता झूठी आन के लिए बच्चों को मारने के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्होंने माता-पिता से आपराधिक गतिविधियों मेें शामिल नहीं होने की अपील की। साथ ही यूपी पुलिस को सहायता के लिए धन्यवाद दिया।