{"_id":"5bf4b24abdec22697a0f5046","slug":"154276313018-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री केस में अंकिव बसोया के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री केस में अंकिव बसोया के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी डिग्री : पूर्व डूसू अध्यक्ष अंकिव पर जालसाजी का केस
पुलिस ने डीयू की शिकायत के बाद दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्जी डिग्री के मामले मेें पूर्व डूसू अध्यक्ष अंकिव बसोया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के बाद अब आगे की कार्रवाई करेगी। सोमवार को डीयू प्रशासन की ओर से अंकिव के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई थी। फर्जी डिग्री के मामले में डीयू प्रशासन ने उसका दाखिला रद्द कर दिया था, जिसके बाद अंकिव ने डूसू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
उत्तरी जिले का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि डीयू प्रशासन ने सोमवार को मौरिस नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को अंकिव के खिलाफ जालसाजी और हेराफेरी (आईपीसी की धारा 420, 468 और 471) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
गौरतलब है कि अंकिव बसोया ने डीयू के बौद्ध दर्शन विभाग में एमए में दाखिले के लिए तिरुवल्लुवर विवि की बीए की डिग्री दस्तावेज के रूप में पेश की थी। तिरुवल्लुवर विवि ने इस डिग्री को फर्जी बताया था। वहां से फर्जी डिग्री की बात की पुष्टि हो जाने के बाद 14 नवंबर को अंकिव का दाखिला रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
डूसू उपाध्यक्ष ने पदोन्नति के लिए ज्ञापन सौंपा
पूर्व डूसू अध्यक्ष अंकिव बसोया का मामला एक ओर जहां दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है, वहीं एबीवीपी से डूसू उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने उन्हें अध्यक्ष पद पर पदोन्नति दिए जाने के लिए ज्ञापन दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संरक्षक एवं कुलपति प्रो. योगेश कुमार त्यागी को संबोधित यह ज्ञापन डूसू एडवाइजर को दिया गया। डूूसू उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार पदोन्नत करने के लिए आग्रह किया है।