{"_id":"5bf35fa8bdec22697a0f4f78","slug":"1542676441141-85-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के नाम से लिए पंद्रह सौ रुपये का चेक, अकाउंट से निकाले 1.85 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी के नाम से लिए पंद्रह सौ रुपये का चेक, अकाउंट से निकाले 1.85 लाख रुपये
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिया 1500 का चेक, निकाले 1.85 लाख
पुलिस को मैजिक पैन की मदद से वारदात का शक, फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज
राजीव कुमार
नई दिल्ली। प्रशांत विहार इलाके में एक महिला से 1500 रुपये का चेक लेकर उसके खाते से 1.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोपी ने एक कार कंपनी के नाम पर सर्विस गारंटी बढ़ाने के लिए यह चेक लिया था। इसके बाद कंपनी के नाम की जगह चेक पर अपना नाम डालकर खाते से रुपये निकाल लिये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, अनीता गुप्ता पति विजेंद्र कुमार गुप्ता के साथ सेक्टर-9 रोहिणी स्थित ऋषि अपार्टमेंट में रहती हैं। 18 अक्तूबर को विजेंद्र के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक कंपनी से बताकर कार की सर्विस गारंटी बढ़ाने का ऑफर दिया। इसके लिए उसने 15 सौ रुपये का चेक देने की बात कही। उसने यह भी कहा कि स्कीम की आज आखिरी तारीख है।
विजेंद्र गुप्ता ने पत्नी को फोन कर मोटर कंपनी से आने वाले कर्मचारी को 1500 रुपये का चेक देने के लिए कहा। कुछ देर बाद एक युवक अनीता के पास आया। उसने कार कंपनी के नाम से पंद्रह सौ का चेक बनाया और फिर अनीता से हस्ताक्षर लेकर चला गया। दो दिन बाद अनीता के मोबाइल पर खाते से 1.85 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। वह तुरंत अपने बैंक एसबीआई की शाखा पहुंचीं। जांच में पता चला कि कंपनी की जगह मोहित नाम डालकर खाते से रुपये निकाले गए थे। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चेक से रुपये निकालते दिखा। अनीता ने तुरंत शिकायत प्रशांत विहार थाने में दी। पुलिस ने छानबीन के बाद 8 नवंबर को फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अरोपी ने मैजिक पैन के जरिये वारदात को अंजाम दिया है।