{"_id":"5bec9675bdec22695d360d99","slug":"1542231721117-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में 17 साल के किशोर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रंजिश में 17 साल के किशोर को मारी गोली
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध लेने जा रहे किशोर को मारी गोली
- कुछ माह पहले आरोपियों से हुई थी कहासुनी
- किशोर की हालत नाजुक, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में मंगलवार रात दूध लेने जा रहे कारोबारी के नाबालिग बेटे आरिश खान (17) को बदमाशों ने गोली मार दी। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने के बाद किशोर को जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। परिजनों ने आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरिश अपने परिजनों के साथ चौहान बांगर में रहता है। वह पिता के साथ सीलमपुर में चप्पल की फैक्टरी चलाता है। मंगलवार रात वह फैक्टरी से घर लौटा तो मां शायरा ने उसे दूध लाने के लिए कहा। जैसे ही वह घर से बाहर निकला गोली चलने आवाज आई। शायरा भागकर बाहर पहुंची तो आरिश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरिश को अस्पताल पहुंचाया। शायरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी वेलकम इलाके के रहने वाले हैं। कुछ माह पहले आरिश की उनलोगों से कहासुनी हुई थी। उसके बाद उनका परिवार जाफराबाद में आकर रहने लगा था।