फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 14 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
बाजार से लौट रही महिला से
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी धरे
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में प्लॉट में ले जाकर वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बाजार से लौट रही महिला का मुंह बंद कर दो युवक खाली प्लॉट में उठा ले गए। वहां उन्होंने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे एक घंटे तक हवस का शिकार बनाया। महिला और पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुकेश (36) निवासी तुगलपुर और सरदा पुत्र टेकचंद निवासी गढ़ी समस्तीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र निवासी एक युवक कार चलाता है। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी 28 वर्षीय पत्नी बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी। दो युवकों ने उसे पीछे से पकड़ा और मुंह बंद कर सड़क किनारे प्लॉट में ले गए। आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर लगभग एक घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को बेसुध हालत में छोड़कर भाग गए। वारदात की रात महिला का पति कार लेकर बाहर गया हुआ था। महिला ने उसे वारदात की जानकारी दी तो वह लौट आया और मंगलवार को थाने में शिकायत दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी अक्सर रास्ते में खड़े होकर उससे छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि पड़ताल में पता चला है कि घटनास्थल के पास पूर्व में आरोपियों की डेयरी थी। महिला की आरोपियों से ज्यादा पहचान नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed