फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पत्नी ने झगडे की शिकायत पुलिस से की तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी ने झगडे की शिकायत पुलिस से की तो पति ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 14 Nov 2018 06:56 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने झगडे की शिकायत पुलिस से की तो पति ने फांसी लगाकर दी जान
झगड़े की शिकायत लेकर पत्नी
विज्ञापन

पहुंची कोतवाली तो जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरान मोहल्ला में एक व्यक्ति को पत्नी का कोतवाली जाकर मारपीट की शिकायत करना ऐसा नागवार गुजरा कि उसने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

परिवार के साथ रहने वाले व्यक्ति का दिवाली पर किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद से घर में तनाव था। मंगलवार सुबह खाना बनाने को लेकर फिर विवाद हो गया। व्यक्ति ने पत्नी से मारपीट कर दी। इसकी शिकायत करने पत्नी दादरी कोतवाली पहुंच गई। सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और महिला को शिकायत नहीं करने के लिए समझाया। उधर, पति को पत्नी के कोतवाली जाने की बात नागवार गुजरी और कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी कोतवाली में मौजूद परिजनों को मिली तो सभी घर की ओर दौड़े। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed